
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। गंगनहर किनारे एक नवजात का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रुड़की रोड स्थित नए पुल के पास गंगनहर के किनारे कपड़े में लिपटा भ्रूण पड़ा मिला। राहगीरों की नजर पड़ने पर घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस अमानवीय कृत्य पर दुख और रोष व्यक्त किया।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गंगनहर किनारे एक नवजात का भ्रूण मिला है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि भ्रूण को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies