News

3/2/2026 7:43:58 AM

आज 2मार्च दिन सोमवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आप परेशानी का समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी शिक्षा को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा।


वृष::आज आपके कारोबार में तरक्की होगी। आज अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी।


मिथुन::आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों की सहायता मिलेगी। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे।


कर्क::आज का दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन दोस्तों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा।


सिंह::आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ सकता है।


कन्या::आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है दूसरों के प्रति स्नेह बना रहेगा। पेट की समस्या से परेशान लोगों को तेल से बने खाना खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अहसास होगा।


तुला::आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी होगी। आज प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज कोई कदम सोच-विचार कर उठाना चाहिए।


वृश्चिक::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज दोस्त आपका हौसला बढ़ाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में मौका मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से होंगे।


धनु::आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहायता मिलेगी। आपसी रिश्ते में मिठास होगी। इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपके कार्य से प्रफुल्लित होंगे।


मकर::आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमें तरक्की हासिल होगी। आज आपकी सभी परेशानियां खत्म होगी। सफलता की नई किरण दिखेगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं।


कुंभ::आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सोचे हुए काम एक-एक करके पूरे होते जायेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके व्यापार में सुखद बदलाव आयेगा, आय में बढ़त होगी। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी होगी।


मीन::आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार में विशेष लोगों का आगमन हो सकता है। आप इसकी तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies