
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशा पर बाहरी व्यक्तियों एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में को सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

रविवार को एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल,सीओ रुड़की नताशा सिंह ओर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के रैन बसेरों में ठहरे बाहर से आए जायरीनों की जांच-पड़ताल की। इसके अतिरिक्त रिहायशी इलाकों में रहने वाले, होटल ,ढाबा संचालकों, मकान मालिकों, किरायेदारों तथा बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच कर सत्यापन किया गया।
पुलिस ने मकान मालिकों को निर्देशित किया कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों की जांच की गई।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया है और इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।इस दौरान थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसएसआई सुनील पंत, एसआई विनोद गोला, उपेंद्र सिंह, विशाखा असवाल,राम अवतार रही समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies