

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा, रुड़की की पूर्व अध्यक्ष दीपा कौशिक के संयोजन में अर्थ हाउस, सिविल लाईन, रुड़की में पूर्व महामंत्री पुष्पा शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष रीमा शर्मा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या, गीत, मनोरंजक खेल, नृत्यादि के साथ साथ फूलों की होली खेलकर रंगों के पर्व का भरपूर आनन्द लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा एडवोकेट का अभिनन्दन भी किया गया। 

संरक्षक ममता शर्मा ने समारोह के आयोजन मण्डल की सराहना करते हुए सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व उमंग, उल्लास और प्रेम का पर्व है। इस पर्व में लोग गिले शिकवे भूलाकर गले मिल जाते हैं।
भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष दीपा कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले दस वर्षों से होली मिलन और हरियाली तीज के भव्य समारोहों का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है। दीपा कौशिक ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही समाज के विभिन्न कार्यक्रम सफल हो पाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा एडवोकेट को माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर उन्होंने कहा कि अपने समाज की महिलाओं के बीच सम्मानित होने से उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है। श्रीमती नीलकमल शर्मा ने कहा कि वह समाज की बहनों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगी।
होली मिलन समारोह में ममता शर्मा, दीपा कौशिक, पुष्पा शर्मा, रीमा शर्मा, अनीता कौशिक, उपप्रधानाचार्य अनु शर्मा, संध्या शर्मा,अनीता शर्मा ,नीलम शर्मा, सुषमा शर्मा, मिथिलेश शर्मा, पिंकी शर्मा, नेहा शर्मा, अंजलि शर्मा, सुष्मिता शर्मा, पूनम शर्मा, नीरा भारद्वाज, राधिका त्रिपाठी, निशा शर्मा, ऊषा शर्मा, रामकुमारी शर्मा आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies