News

2/28/2026 11:39:49 PM

बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दो ‘डमी’ छात्राएं पकड़ी...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। सोहलपुर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल की गृह विज्ञान परीक्षा के दौरान नकल का बड़ा मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर दो छात्राएं अपनी जगह दूसरी ‘डमी’ छात्राओं से परीक्षा देते हुए पकड़ी गई। परीक्षा दे रही छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शनिवार को गृह विज्ञान की बोर्ड परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान सोहलपुर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या-04 में ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक शकुन्तला रावत को एक छात्रा पर संदेह हुआ और दस्तावेजों के मिलान में पाया गया कि मूल परीक्षार्थी ग्राम ऑल खुर्द कैराना शामली उत्तर प्रदेश की जगह झाडवन गगोह सहारनपुर उत्तर प्रदेश परीक्षा दे रही थी। इसी प्रकार कक्ष संख्या-05 में कक्ष निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जांच के दौरान पाया कि झाडवन गगोह सहारनपुर उत्तर प्रदेश की जगह फतेहपुर गंगोह सहारनपुर उत्तर प्रदेश परीक्षा दे रही थी। दोनों मामलों की सूचना तत्काल परीक्षा प्रभारी को दी गई। प्रधानाचार्य सदा शिव और परीक्षा प्रभारी चन्द्रभान भास्कर ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए फर्जी परीक्षार्थियों और मूल छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पकड़ी गई छात्राओं से पूछताछ की जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies