
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के अंतर्गत जिला कार्य योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान संगठन की मजबूती का आधार है और यह कार्यकर्ताओं को विचारधारा व कार्यशैली से और अधिक दक्ष बनाता है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व हरिद्वार सांसद एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत को धरातल पर उतारना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान संगठन के कर्मठ, सक्रिय एवं समर्पित नेतृत्वकर्ता, कार्यकर्ताओं की आवाज़ को प्रभावी रूप से रखने वाले, संगठनात्मक मजबूती के प्रमुख स्तंभ जिला महामंत्री अक्षय प्रताप ने कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, श्यामवीर सैनी, जिला टोली के संयोजक सागर गोयल, सहसंयोजक डॉ. सौरभ गुप्ता, मधुप त्यागी, गीता मलिक सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies