News

2/28/2026 3:48:22 PM

प्रेस क्लब रुड़की के होली मिलन समारोह में बरसे प्यार के रंग-एक-दूसरे पर बरसाए फूल...



दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। प्रेस क्लब रुड़की समिति (रजि.) के होली मिलन समारोह में शुक्रवार को प्यार के रंग बरसे। पत्रकारों, नेताओं, अधिकारियों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर एकता और भाईचारे की होली खेली। इस दौरान राधा-कृष्ण के रूप में कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुति ने भी जमकर तालियां बटोरी। देर रात तक प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह प्रेम और भाईचारे की खुशबू बिखेरता रहा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची समाजसेवी पूजा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एसपी देहात शेखर सुयाल, सचिन गुप्ता, पूर्व मेयर गौरव गोयल, इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा उनकी पत्नी समाजसेवी ज्योति मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान समाजसेवी पूजा गुप्ता ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और रंग जीवन में खुशबू भरने का काम करत्ते है। इसलिए हम सभी को तेज रंगों से बचना चाहिए।‌ आपसी सदभाव का परिचय देते हुए प्रेम की होली खेलनी चाहिए। बिना दूसरे की मर्जी के उसके ऊपर रंग नहीं डालना चाहिए। प्रेस क्लब ने होली मिलन समारोह के जरिए जो प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया है वह सभी के लिए एक अच्छा संदेश है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि होली और ईद मिलन जैसे समारोह समाज में एकता और भाईचारे का पैगाम देते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में उनका सहयोग हमेशा बना रहेगा। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, राज्य आंदोलनकारी समाजसेवी भावना पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि होली मिलन समारोह के माध्यम से प्रेस क्लब रुड़की ने समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया है। दायित्वधारी श्यामवीर सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता, ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी, भाजपा नेता रचित अग्रवाल, समाजसेवी रश्मि चौधरी, प्रमोद जौहर,


डॉ. मेघराज सिंह, सौरभ सिंघल, एडवोकेट अंकुश राज, शिक्षक नेता प्रदीप त्यागी, एडवोकेट नवीन कुमार जैन, प्रणय प्रताप सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, डॉ.  सौरभ गुप्ता, अभिषेक चंद्रा, नीलम चौधरी ने भी समारोह को सराहनीय बताते हुए प्रेम और भाईचारे से होली खेलने का संदेश दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का पटका पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष सक्सेना एवं दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र जाती, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, मेयर प्रतिनिधि शुभम अग्रवाल, गौरव कौशिक, सागर गोयल, पार्षद अनुराग त्यागी, विकास त्यागी, नितिन गोयल, अवनीश शर्मा, नरेश यादव, प्रदीप गोयल, संदीप गोयल, केतन भारद्वाज, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष रियाज़ कुरैशी, महासचिव अश्विनी उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विनित त्यागी, सचिव नितिन कश्यप, डायरेक्टर दीपक अरोड़ा, त्यागी, बबलू सैनी, अभिषेक शर्मा, टीना शर्मा, योगराज पाल, अमित सैनी, मिक्की जैदी, मनोज जुयाल, राजकुमार, राहुल सक्सेना, विकास भाटिया, सुमित सैनी आदि मौजूद रहे।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies