दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। नंद विहार कॉलोनी में जाट समाज की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और सामाजिक संदेशों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संयोजक चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को ऐसे संस्कार दिए जाएं, जिससे वे समाज हित में कार्य करते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत समाज की नींव अच्छे संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों पर टिकी होती है। 
उन्होंने कहा कि सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ना ही सच्ची सामाजिक प्रगति है। उन्होंने दहेज प्रथा, नशाखोरी और अन्य कुरीतियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। युवा नेता विवेक चौधरी ने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना समय की मांग है।
उन्होंने सामाजिक एकता को सबसे बड़ी शक्ति बताया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सर्व समाज के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने की बात कही।अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने समाज की उन्नति व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर चौधरी राजेंद्र सिंह,सिसु प्रधान , रवि किसान यूनियन , इंद्रपाल सिंह , उजाला सिंह , सुधीर चौधरी, ऋषिपाल मास्टर , सुरेश मालिक , सुभाष चौधरी , सतेंद्र चौधरी , जितेंद्र चौधरी, डॉक्टर आलोक , बालेंद्र राठी , बिट्टू राठी , नितेश चौधरी , शक्ति चौधरी , प्रिंस चौधरी , कन्हैया चौधरी , प्रहलाद चौधरी , विक्रांत चौधरी , रूपांशु चौधरी, अभिषेक चौधरी, अक्षांश चौधरी , विपुल लोहान , अनिल चौधरी , राहुल चौधरी , जयप्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies