दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। धनौरी स्थित तिरछे पुल के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार नागल पलूनी निवासी सावन (पुत्र राजेश) अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी के तिरछे पुल के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी बाइक सड़क पर गिरकर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना परिजनों को दे दी गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है
Dainik Roorkee