दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक तालाब में शुक्रवार को करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह तालाब के पास से गुजर रहे लोगों ने पानी में शव उतराता देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय जलवीर मोनू की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया है।कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र करीब पचास वर्ष आंकी गई है। शव की शिनाख्त के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies