दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
धनौरी। धनौरी हरि ओम सरस्वती पीजी कॉलेज में आयोजित महिला सशक्तिकरण सप्ताह के कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी देहात शेखर सुयाल ने किया।इस दौरान महाविद्यालय प्रबंध समिति की ओर से डॉ. हर्ष सैनी और डॉ. आदित्य सैनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस दौरान एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने कहा कि छात्राओं को किसी भी समस्या से घबराने के बजाय साहस के साथ उसका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “समस्या का आधा समाधान तभी हो जाता है, जब हम हिम्मत के साथ उसका सामना करते हैं।”

बृहस्पतिवार को हरि ओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में महिला सशक्तिकरण सप्ताह का कार्यक्रम का आयोजन की गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बालिकाओं के प्रति सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध और उनसे बचाव” विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करते समय यह अवश्य समझें कि उसका उपयोग क्या है और उसका दुरुपयोग किस प्रकार किया जा सकता है। यदि सोशल मीडिया या समाज में किसी भी प्रकार का अपराध उनके खिलाफ होता है तो छात्राएं तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुनेंद्र सिंह ने कहा कि कॉलेज छात्राओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और समय-समय पर विशेषज्ञों व अधिकारियों के माध्यम से उन्हें जागरूक किया जाता है।
उप प्राचार्य डॉ.योगेश कुमार ने कहा कि सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के मामले में कॉलेज ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है और यहां की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने की, जबकि संचालन डॉ. निशा रानी ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंजली देवी, संध्या त्यागी, डॉ. मीना नेगी, डॉ. रिमझिम पुंडीर, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. जयदेव कुमार, अमित कुमार, डॉ. स्वाति, अंकेश चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies