News

2/26/2026 8:01:01 AM

आज 26 फरवरी दिन गुरुवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। करियर में नई योजनाएं बनेंगी, इसलिए फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। परिवार में खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष::आज का दिन मजबूत रहेगा। धन लाभ के योग हैं। निवेश या व्यापार में फायदा मिल सकता है। करियर में प्रमोशन या सराहना मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन::आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी, यात्राएं लाभदायक होंगी। व्यापार में नई संभावनाएं खुलेंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क::आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर और व्यापार में तरक्की के योग हैं। परिवारिक सुख बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मानसिक तनाव कम होगा।

सिंह::आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में छोटी-मोटी बहस से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या::आज के दिन लाभ होगा। करियर में उन्नति, धन प्राप्ति के संकेत। बुध वक्री आपके राशि स्वामी होने से सोच-विचार में बदलाव आएगा, पुरानी गलतियां सुधारने का समय। रिश्ते मधुर रहेंगे।

तुला::आज के दिन मान-सम्मान मिलेगा। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत, परिवार खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा, लेकिन थकान से बचें।

वृश्चिक::आज का दिन सफल रहेगा। व्यापार में लाभ, नौकरी में स्थिरता। बुध वक्री से संवाद में सावधानी बरतें। परिवारिक जीवन सुखमय, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु::आज के दिन बुध वक्री का अच्छा असर पड़ेगा। करियर और व्यापार में तरक्की के योग मजबूत। धन लाभ होगा, रिश्तों में मिठास आएगी। यात्रा फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य में मेहनत जरूरी है। बुध वक्री से पुरानी बातें उभर सकती हैं। परिवार में समझदारी रखें। आर्थिक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ::आज का दिन बुध आपके राशि में वक्री हो रहा है, इसलिए संवाद, यात्रा और निर्णयों में सतर्कता बरतें। पुराने काम पूरे होंगे, लेकिन नए शुरू करने से पहले सोचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में सहयोग की भावना बनी रहेगी।

मीन::आज का दिन अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। बुध वक्री से छोटी गलतियां हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें। परिवार सुखद, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies