
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा रूचि भट्ट के निर्देशानुसार तथा जिला रुड़की अध्यक्षा डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के दिल्ली में आयोजित एआई सम्मेलन के दौरान हुए कथित आपत्तिजनक प्रदर्शन के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संयोजन भाजपा महिला मोर्चा जिला रुड़की की अध्यक्षा नीलकमल शर्मा ने किया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उक्त घटना को देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला, शर्मनाक और निंदनीय बताया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रिया सैनी व मंजू रावत, जिला महामंत्री ममतेश चाहल व आरती बहुखंडी, जिला मंत्री तृप्ति कंसल, सुनीता धीमान, शैली त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष सरला सैनी, जिला कार्यालय मंत्री साधना राठौर, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक अनुराधा धीमान व आईटी संयोजक डॉ. रूचि सिंह उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त भाजपा रुड़की के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह व सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जिला मंत्री मधु त्यागी, जिला कार्यालय मंत्री अंकित, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल मुल्तानी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नीटू मंडावर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल करती हैं और ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies