
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। धनौरी बाजार में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा जो धनौरी बाजार का बताया जा रहा है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक युवक को दुकान से बाहर निकलते ही सड़क पर घेर लेते हैं और उसके साथ हाथापाई करने लगते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं।सूत्रों के अनुसार मंगलवार को धनौरी के जस्वावाला गांव से एक बारात भोगपुर गांव गई थी।
बताया जा रहा है कि बारात के दौरान किसी बात को लेकर दोनों गांवों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन बाद में धनौरी बाजार में मारपीट की घटना सामने आई हैं।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies