

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा में विशाल वर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के हितों की रक्षा करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा जिला स्तर पर और अधिक सशक्त होकर कार्य करेगा।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies