News

2/24/2026 11:25:30 AM

मालवीय चौक स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह-भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बने कुशाग्र गर्ग..

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। भारतीय जनता युवा मोर्चा में कुशाग्र गर्ग को जिला मंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रुड़की के मालवीय चौक स्थित उनके कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

समारोह में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिला मंत्री कुशाग्र गर्ग का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभोर सेठी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में कुशाग्र गर्ग ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है तथा वर्ष 2027 के चुनाव को देखते हुए घर-घर जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 25,000 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है, जो एक ऐतिहासिक पहल है। सरकार युवाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हो सके।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला मंत्री को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आकर्षित शर्मा (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा सिविल लाइंस), प्रशांत राणा (मंडल उपाध्यक्ष, सुभाष गंज), निखिल ठाकुर, हिमांशु शर्मा, मानस सेठी, उन्नत अरोड़ा, विष्णु सिंघल, विवेक सैनी, आदित्य कुमार, विपुल चौहान, शिवम कश्यप, रुद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, आशीष सिंघल, कुलवीर चौधरी (प्रधान), अभिमन्यु राणा, जैद अली, ध्रुव प्रताप सिंह एवं धनंजय प्रताप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies