News

2/23/2026 1:11:59 PM

मदरहुड विश्वविद्यालय में सामाजिक न्याय और विज्ञान दिवस पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन-सामाजिक न्याय और विज्ञान का समन्वय छात्रों का सम्मान और विधिक सेवाएँ...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। विश्व सामाजिक न्याय दिवस और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार और मदरहुड विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने समाज में न्याय और विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जहाँ सामाजिक न्याय का लक्ष्य सभी को समान अवसर देना है, वहीं विज्ञान समस्याओं के आधुनिक समाधान प्रदान करता है। कुलपति ने जोर दिया कि समाज के समग्र विकास के लिए न्याय और विज्ञान के बीच की दूरी को कम करना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। निशुल्क विधिक सेवा एवं परामर्श केंद्र के अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) जे०एस०पी० श्रीवास्तव ने बताया कि विधि संकाय के छात्र विपाक्षी कांबोज, आस्था राय, आदित्य कुमार और हर्षवर्धन के पोस्ट सबसे प्रभावशाली रहे, जिसके लिए उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। केंद्र के सचिव डॉ० विवेक कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय का विधिक केंद्र पिछले कई वर्षों से जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर डॉ० नलनिश चंद्र सिंह सहित विधि संकाय के समस्त शिक्षक और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies