दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुलार के निर्देश पर कलियर पुलिस ने सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 200 किरायेदारों, घरेलू सहायकों, रेडी-ठेली संचालकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।जांच के दौरान सत्यापन न कराने पर एक मकान स्वामी का चालान किया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर दस रेडी-ठेली संचालकों के नगद चालान भी किए गए।
रविवार को पुलिस की अलग अलग टीमो ने पिरान कलियर क्षेत्र के झुग्गी-झोपड़ियों, होटलों, ढाबों और किराये पर रह रहे लोगों की गहन जांच-पड़ताल की।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
उन्होंने सभी मकान मालिकों से अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की।पुलिस ने आमजन से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक पोस्ट और फर्जी विज्ञापनों से सतर्क रहने का आह्वान भी किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान एसएसआई सुनील पंत, एसआई उपेंद्र सिंह, एसआई विशाखा असवाल, एएसआई राम अवतार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies