
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। सोलानीपुरम स्थित आईआईटी के मनोरंजन क्लब में आयोजित विश्वकर्मा बस्ती के विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में महंत लोकेशदास महाराज ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा की भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन एवं जीवन मूल्यों पर आधारित संस्कृति है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने समाज में आपसी सहयोग, नैतिकता और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं और संस्कारों को अपनाने का आह्वान करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान फोनिक्स विवि के चेयरमैन चैरब जैन द्वारा महंत लोकेशदास महाराज का स्वागत किया। जिसके बाद फोनिक्स विवि की छात्राओं द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर प्रोफ़ेसर प्रवीण कुमार, प्रोफ़ेसर एमल शर्मा,प्रोफ़ेसर राम मनोहर,ई. दीपक छावड़ा, अमरीश कुमार,पवन,सजीव जयंत,मयंक त्यागी,नितिन वर्मा,आदि मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies