News

2/21/2026 6:29:46 PM

भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में रुड़की में भाजपा का पुतला दहन-राहुल गांधी से मांगी माफी...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ शनिवार को रुड़की में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन चंद्रशेखर चौक पर किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिस प्रकार यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया, वह देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की मानसिकता देश की जनता के सामने उजागर हो गई है। “जो लोग राष्ट्र के बढ़ते गौरव और विकास को नहीं देखना चाहते, वे राजनीति को लज्जित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के निर्माण के लिए तंत्र को मजबूत कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस षड्यंत्र की राजनीति में लगी हुई है। “भारत आज विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहा है, लेकिन राहुल गांधी और उनकी पार्टी देशहित के बजाय विरोध की राजनीति कर रहे हैं,” उन्होंने आरोप लगाया।

जिला महामंत्री भाजपा सागर गोयल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश का अपमान करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और राहुल गांधी को देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और देश विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कड़ा रोष व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकर्षित शर्मा,गौरव त्यागी,देवांश चौधरी,सूरज नेगी,सन्नी नारंग,ध्रुव गुप्ता, गितेंद्र सैनी,कुशाग्र गर्ग,आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies