दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सदस्य कविश मित्तल की स्वर्गीय माता की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की रुड़की इकाई द्वारा गौशाला, चाव मंडी, रुड़की में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर समाज सेवा की भावना से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सभी रक्तदाताओं का पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
रक्तदान शिविर के संयोजक कविश मित्तल ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, जिला महामंत्री नितिन गोयल, रामनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, नीतीश कंसल, पार्षद शिवम अग्रवाल, निखिल तायल, शौर्य प्रताप सिंह, आशीष सिंघल, अक्षत गर्ग, पारस गोयल, तनुश्री सिंघल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल कंसल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies