दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर।पुलिस ने गौकशी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से गौमांस व गौकशी में उपयुक्त उपकरण बरामद कर दोनो आरोपियों के खिलाफ गौवंस सरंक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भरद्वाज टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रह थे।इस बीच सूचना मिली कि पीरपुरा गांव के जंगलों में गौकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों का गठन कर तत्काल सघन सर्चिंग अभियान चलाया कर घेराबंदी कर मौके से कुर्बान पुत्र हनीफ और आशु पुत्र हामिद निवासी मुकर्बपुर थाना कलियर को गिरफ्तार कर लिया और कुछ अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए । पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से
गौमांस,लकड़ी का गुटखा,लोहे की कुल्हाड़ी व छुरी,इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।टीम में नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल तेजपाल, होमगार्ड रमेश, होमगार्ड रामलाल एवं पीआरडी इसम सिंह आदि शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies