News

2/19/2026 9:32:27 PM

रुड़की-दिल्ली हाईवे पर ऑल्टो कार में लगी भीषण आग-फायर टीम ने पेट्रोल टैंक फटने से बचाया.

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। फायर स्टेशन रुड़की को 19 फरवरी 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर रुड़की-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऑल्टो कार में आग लगने की घटना पर तत्काल कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही दो मोटर फायर इंजन मौके के लिए रवाना किए गए।

घटनास्थल पेसिफिक होटल के निकट, थाना मंगलौर क्षेत्र में पहुंचकर फायर कर्मियों ने दो होजरील फैलाकर पंपिंग के माध्यम से कार में लगी आग पर काबू पाया। दमकल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग की चपेट में आने से कार के टायर, सीटें, वायरिंग, इंजन तथा वाहन में रखा सामान पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि कार स्वामी संजय पुत्र इलम सिंह, निवासी रंधेड़ी, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), अपनी कार संख्या UP/11/B/4265 (मॉडल वर्ष 2008) से मंगलौर से रुड़की एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन से धुआं निकलता देख उन्होंने कार को सड़क किनारे रोक दिया और नीचे उतर गए। कुछ ही देर में कार ने भीषण आग पकड़ ली।मौके पर कोतवाली मंगलौर का पुलिस बल भी मौजूद रहा। अग्निशमन कार्य पूर्ण होने के बाद घटना की सूचना कंट्रोल रूम रुड़की को दे दी गई। घटनास्थल पर गई टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा,चालक नरेंद्र सिंह तोमरचालक मोहन सिंह नेगी,फायरमैन राजेंद्र सिंह बिष्ट,फायरमैन हरिश्चंद्र राणा,फायरमैन दिनेश चौहान और फायरमैन सुनील सिंह शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies