News

2/19/2026 8:43:10 PM

गंगनहर में बढ़ते हादसों पर चिंता, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

यू7दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। नगर से होकर गुजरने वाली गंगनहर में समय-समय पर हो रही डूबने की दुःखद घटनाओं के मद्देनज़र जनसुरक्षा के लिए ठोस एवं स्थायी उपाय किए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की अपील की।

ज्ञापन में सुझाव दिया गया कि नहर के संवेदनशील एवं दुर्घटना-प्रवण स्थलों पर दोनों किनारों पर मजबूत सुरक्षा रस्सियाँ अथवा स्टील वायर लगाए जाएँ, ताकि यदि कोई व्यक्ति दुर्घटनावश गिर जाए तो वह सहारा लेकर स्वयं को सुरक्षित रख सके और बचाव कार्य में भी सुविधा हो। इसके साथ ही गहरे और तेज बहाव वाले क्षेत्रों का स्पष्ट चिन्हांकन कर बड़े चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की गई।प्रतिनिधिमंडल ने निर्धारित दूरी पर लाइफबॉय एवं अन्य जीवनरक्षक उपकरण स्थापित करने, उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा दुर्घटना-प्रवण स्थानों पर रेलिंग एवं बैरिकेडिंग लगाने का भी सुझाव दिया। तकनीकी एवं नवाचार आधारित सुरक्षा उपाय विकसित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के विशेषज्ञों का सहयोग लेने पर भी बल दिया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अक्षय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष गुरजेंद्र सिंह रिंकू, आशीष अरोड़ा, आदित्य शर्मा, विभोर खन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल ने जनहित में इन प्रस्तावों पर शीघ्र अमल की अपेक्षा जताते हुए कहा कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies