दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में 18 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर तेलीवाला रोड की ओर स्थित पार्किंग के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी कदीम पुत्र स्व. परवेज निवासी ग्राम पाड़ली गुर्जर, थाना कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार को 14.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार,हेड कांस्टेबल अरविन्द, इसरार, ज्ञानचन्द्रशामिल रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies