News

2/19/2026 2:07:20 PM

सघन चेकिंग अभियान का असर: झबरेड़ा पुलिस ने दबोचा वाहन चोर, 3 बाइक बरामद...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



झबरेड़ा। जनपद हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान के तहत थाना झबरेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार 18 फरवरी 2026 को मानकपुर गांव जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। कागजात मांगने पर वह घबराने लगा और वाहन के संबंध में स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। जांच में सामने आया कि उक्त मोटरसाइकिल झबरेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई थी।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी दीपक ने अन्य दो चोरी की मोटरसाइकिलों के बारे में भी जानकारी दी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। बरामद तीनों बाइक स्पलेंडर प्लस हैं, जिनमें से दो थाना झबरेड़ा और एक कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से चोरी की गई थी।आरोपित का नाम दीपक पुत्र ललित उर्फ मन्नू, निवासी खेड़ा मूगल थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ.प्र.), हाल निवासी लाठरदेवा हूण थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जय सिंह राणा सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही।एसएसपी नवनीत सिंह स्वयं जिलेभर में चल रहे चेकिंग अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies