News

2/16/2026 6:16:22 PM

कांवड़ पटरी पर बाइक–स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल; एक की हालत गंभीर...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कांवड़ पटरी मार्ग पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार कलियर क्षेत्र में कांवड़ पटरी पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रशांत शुक्ला निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, रामनगर रुड़की गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गुलशन पुत्र देशराज निवासी पूरनपुर, राजपुर कोतवाली रानीपुर भी घायल हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत शुक्ला की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल रुड़की रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।एसएसआई सुनील पंत ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies