News

2/15/2026 7:52:14 PM

शेफील्ड स्कूल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘अनुभूति’ कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ संपन्न..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। शेफ़ील्ड स्कूल रुड़की में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘अनुभूति’ का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार आर्या (जेल अधीक्षक, हरिद्वार) उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि वे पिछले वर्ष भी इस समारोह में शामिल हुए थे और विद्यालय की निरंतर प्रगति देखकर अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं तथा तनावमुक्त रहकर परिश्रम करने की सलाह दी।विद्यालय के डायरेक्टर डी.के. शर्मा और प्रधानाचार्या रूचि रावत ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं चेयरमैन राहुल विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस में प्ले-ग्रुप से कक्षा पांच तक के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जबकि दूसरे दिन कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर समां बांध दिया। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय ने सफलता के 15 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।कार्यक्रम के दौरान सीता यादव, अरुण डंगवाल, जितेंद्र, आष्कर, संगीता, विजयलक्ष्मी, अंशिका, किरणपाल, प्रिया गौतम, चंद्रकला, प्रियांसी, साबरीन, पलक, प्राची, सानिया, अंकुश, रिहान, शिवानी सैनी, मोनिका त्यागी सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies