
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। रामनगर चौक स्थित एक होटल में आज युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी हरनीत बराड़ का आगमन हुआ। रुड़की पहुँचने पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। फूल-मालाओं से लदी हरनीत बराड़ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी रणनीति साझा की और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
सचिन चौधरी ने अपने संबोधन में प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का युवा, किसान और बेरोजगार पूरी तरह से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में लगातार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जो युवाओं को रोजगार से वंचित रखने की एक सोची-समझी साजिश है।
सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनका शोषण कर रही है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही युवा कांग्रेस की प्रदेश सहप्रभारी प्रभारी हरनीत बराड़ ने कहा कि आने वाले समय में युवा ही देश और प्रदेश की सरकार की दिशा तय करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 16 फरवरी को देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव के लिए अधिक से अधिक संख्या में युवा एकजुट होकर पहुँचें। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई युवाओं के हक और सम्मान की है, और इस बार सरकार का 'भंडाफोड़' होकर रहेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रणय प्रताप ने भी सभा को संबोधित किया। देहरादून कूच की तैयारियों पर चर्चा की। इस मौके पर नियामुल हक ने कहा कि यह प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में नियुक्त और कानून व्यवस्था के ऊपर पूरी तरीके से माफिया का राज है इस मौके पर अफजल मुंतजिर शिवाकांत मनीष परमार मोहित अंकित शाहबाज उवैश हर्षवर्धन बावरा नईम आज़म गुलफाम सौरभ सैनी समद गुलिस्तान सहरवान दानिश कलीम अयान आदि कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies