
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। सनातन धर्म सत्संग सभा द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गंगा घाट पर महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान शिव का भव्य अभिषेक किया गया और कलश स्थापना की गई।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। यह परंपरा इस मंदिर में सैकड़ों वर्षों से निरंतर चली आ रही है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी व चतुर्दशी के शुभ संयोग पर प्रतिवर्ष यह ध्वजा फहराई जाती है। पुजारी पंडित राम गोपाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक और पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता शक्ति के मिलन का महापर्व है, क्योंकि इसी दिन भगवान शंकर का विवाह संपन्न हुआ था।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष सुभाष शरीन, सेक्रेटरी प्रमोद जौहार, पंडित लव कुश पाराशर, प्रदीप परूथी, विजय सेठी, नरेश, सरिता गोयल, सविता गोयल, राजकुमारी, चांदनी, दीक्षा, संजय, बाला देवी, रानी, राजबाला, आशीष, धारा, पंडित सुभाष शर्मा, जगदीश कुकरेजा, नरेश अरोड़ा आदि।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies