News

2/14/2026 6:20:26 PM

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में ‘एशिया का सबसे बड़ा एडवेंचर प्रोग्राम’ रॉकस्पोर्ट का भव्य आयोजन...

प्रधानाचार्य सुषमा नेगी का संदेश-“परीक्षा से पहले बच्चों पर दबाव नहीं, विश्वास और प्रोत्साहन दें”...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की।सेठ एम.आर. जयपुरिया विद्यालय, रुड़की में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ‘एशिया के सबसे बड़े एडवेंचर प्रोग्राम – रॉकस्पोर्ट’ का सफल आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस साहसिक कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क तथा साहसिक भावना का विकास करना रहा।

कैंप के दौरान प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में रॉक क्लाइम्बिंग, बॉडी ज़ॉर्ब, कमांडो नेट, ज़िप लाइन, वॉलीबॉल सहित अनेक रोमांचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।

विद्यालय के प्रबंधक रुचिर गुप्ता ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के साहसिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा, “आगामी परीक्षाओं को लेकर बच्चों पर किसी प्रकार का अनावश्यक दबाव न डालें। बच्चों को विश्वास, सहयोग और सकारात्मक वातावरण दें, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षाओं का सामना कर सकें।” उन्होंने यह भी बताया कि एडवेंचर गतिविधियाँ बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम के सफल संचालन में अध्यापिका फारिया, वरिष्ठ अध्यापिका झरना बनर्जी, स्मिता, सीमा, मीता शर्मा, हिमांशु सैनी सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies