दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की।उत्तराखंड में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 20 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश देहरादून से जारी हुए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार श्रीमती निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक (एसडीआरएफ) से पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ बनाया गया है। वहीं प्रह्लाद नारायण मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल का तबादला देहरादून कर दिया गया है, जबकि अजय सिंह को देहरादून से एसटीएफ भेजा गया है। नवनीत सिंह को एसटीएफ से हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है। अजय गणपति को चम्पावत से उधमसिंहनगर भेजा गया है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना बनाया गया है, जबकि प्रदीप कुमार राय को सीबीसीआईडी भेजा गया है। अमित श्रीवास्तव को सेनानायक, आईआरबी प्रथम रामनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलों में भी कई बदलाव किए गए हैं। अक्षय प्रह्लाद कोंडे को रुद्रप्रयाग से पिथौरागढ़, रेखा यादव को पिथौरागढ़ से चम्पावत, और जितेन्द्र कुमार मेहरा को हरिद्वार से बागेश्वर भेजा गया है। निहारिका तोमर को उधमसिंहनगर से रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा, चन्द्रशेखर आर. घोडके को बागेश्वर से अल्मोड़ा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि दीपेंद्र पिंचा को अल्मोड़ा से पीएसी की 31वीं वाहिनी, रुद्रपुर भेजा गया है।शासन ने सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस बड़े फेरबदल से राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies