News

2/13/2026 3:20:13 PM

शराब का नशा और लूट का ड्रामा-श्यामपुर पुलिस ने उतारा खुमार...डायल 112 को गुमराह करना पड़ा भारी,नशेड़ी कॉलर गिरफ्तार

नशे में गढ़ी लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने पहुंचाया जेल, क्रेटा कार भी हुई सीज


दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::


श्यामपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आपातकालीन सेवाओं पर भ्रामक सूचना देने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि को एक कॉलर ने 112 पर सूचना दी कि मोटरसाइकिल (UP11-3904) सवार दो युवकों ने उससे 10,000 रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात्रि अधिकारी अ.उ.नि. रविन्द्र गौड तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे।

कॉलर जयन्त मंमगई से पूछताछ की, तो वह अत्यधिक शराब के नशे में पाया गया और अपनी क्रेटा कार (UK08AJ-9955) चला रहा था। पूछताछ के दौरान वह घटना के संबंध में विरोधाभासी बयान देने लगा। स्थानीय लोगों से पूछताछ और सख्ती से जांच करने पर पता चला कि लूट की कोई घटना हुई ही नहीं थी।

अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने नशे की हालत में पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करा कर धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत अभियुक्त को गिरफ्तार किया व घटना में प्रयुक्त कार (UK08AJ-9955) को एम.वी. एक्ट के तहत सीज किया गया।जयन्त मंमगई उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम व थाना श्यामपुर का चालान कर दिया गया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies