दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। डीएवी तिराहे के समीप स्थित कृष्णा मसाला की दुकान में आज प्रातः करीब चार बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग लगने से दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। 
जानकारी के अनुसार रुड़की में डीएवी तिराहे के समीप कृष्णा मसाले वालों की दुकान है आज सुबह करीब सवा चार बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि दुकान में भीषण आग लगी है। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर तेजी से पंपिंग की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया।
समय रहते कार्रवाई होने से पास की दुकानों को जलने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।आग में मसालों के साथ दुकान में रखा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
दुकान स्वामी विशाल गुप्ता, पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता, मौके पर मौजूद थे और उन्होंने लगभग 3 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
घटना के दौरान कोतवाली गंगनहर का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। अग्निशमन कार्य पूर्ण होने के बाद घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई। घटनास्थल पर पहुंची टीम में लीडिंग फायरमैन विपिन सैनी,चालक मोहन सिंह नेगी,फायरमैन हरीश राणा और फायरमैन सुनील बन्दोलिया शामिल रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies