News

2/12/2026 3:26:24 PM

भैंस के मांस की आड़ में गोकशी-चार गिरफ्तार, डीप फ्रीजर और बाइक जब्त-341 किलो गौमांस भी बरामद...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम और कलियर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोकशी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 341 किलोग्राम गौमांस, पशु कटान के उपकरण, एक मोटरसाइकिल और एक डीप फ्रीजर बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नई बस्ती पिरान कलियर स्थित इमरान और मौफिक की मांस की दुकानों पर भैंस के मांस की आड़ में गौमांस बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम के एसआई शरद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान दुकानों से भारी मात्रा में मांस एवं अन्य अवशेष बरामद किए गए। मौके से समीर, सावेज, मौंफीक और दानिश निवासी पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया।जिनके पास से 341 किलोग्राम गौमांस, पशु कटान के उपकरण, एक मोटरसाइकिल और एक डीप फ्रीजर जब्त किया गया है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसएसआई सुनील दत्त पंत, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, एसआई उपेंद्र सिंह, संजय रावत, प्रकाश मनराल, भादूराम सहित गौ-स्क्वाड टीम से एसआई शरद सिंह, प्रवीण कुमार, सुनील सैनी, पवन कुमार, बृजकिशोर और लखमीरी शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies