News

2/10/2026 5:46:39 PM

डिप्लोमा इंजीनियर्स महांसंघ का ऐलान – मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन, 18 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रथम चरण के तहत बुधवार को सिंचाई विभाग रामनगर कॉलोनी स्थित सभागार में महासंघ के समस्त सदस्यों की जनपदीय स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में इंजीनियरों ने हिस्सा लिया और अपनी लंबित समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जनपद अध्यक्ष अमूल्य वालिया ने की, जबकि संचालन जनपद सचिव मंगल सिंह नेगी द्वारा किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष ई. जे.बी. दत्त रतूड़ी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान की जोरदार मांग उठाई। महासंघ ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, वेतनमान 10, 16 और 26 से जुड़े मुद्दों का समाधान, पुरानी पेंशन की बहाली तथा राजनीतिक हस्तक्षेप पर रोक शामिल हैं।महासंघ ने निर्णय लिया कि 18 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा।

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा, “इंजीनियर लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष पेयजल निगम अनूप बेलवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, अमिता भंडारी, आकाश चिंदौरिया, सतेंद्र जुयाल, जितेंद्र पंवार, कीर्ति वर्धन नेगी, सुभाष उपाध्याय, सलमान, प्रवीण समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies