News

2/9/2026 5:11:40 PM

कोर्ट के आदेश पर कलियर पुलिस ने अवैध पटाखों का कराया सुरक्षित विनष्टीकरण...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर।कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अवैध रूप से संग्रहित पटाखों का नियमानुसार विनष्टीकरण किया। यह कार्रवाई संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पूरी सतर्कता और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई।


थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि 09 अक्टूबर को ईमलीखेड़ा क्षेत्र में आबादी के बीच स्थित शुभमपाल पुत्र राधेश्याम के आवास पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान बिना किसी वैध लाइसेंस के भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण पाया गया।पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रूप से मालखाने में जमा कराया। विस्फोटक सामग्री होने के कारण शॉर्ट सर्किट अथवा किसी बड़ी जनहानि की आशंका बनी हुई थी।पुलिस ने पटाखों के विनष्टीकरण हेतु न्यायालय में रिपोर्ट प्रेषित की गई।रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने अवैध पटाखों के तत्काल विनष्टीकरण के आदेश जारी किए गए। पुलिस ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार पटाखों का सुरक्षित विनष्टीकरण किया गया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies