
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। इंदिरा बिहार कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन में रविवार को डॉक्टर भीम राव आंबेडकर समाज कल्याण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमपाल सिंह का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पूर्व अध्यक्ष शीशराम और शिवप्रकाश ने सोमपाल सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह की अध्यक्षता ईश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री विनोद जयंत ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सोहनवीर सिंह, प्रेम सिंह, रणवीर गौतम, अंकित बौद्ध, महिपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, प्रमोद कुमार, तेलूराम, अनिल कुमार, प्रियांशु, दिनेश कुमार, लक्ष्मी चंद, नंदलाल, नत्थू सिंह, राजबीर सिंह, अजीत सिंह सहित कई सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies