
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ एटक एवं उत्तराखंड विद्युत संविदा संगठन की एक संयुक्त आवश्यक बैठक 12 फरवरी 2026 को अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के परिप्रेक्ष्य में आयोजित की गई। बैठक नंबर 6 बिजली घर स्थित संगठन कार्यालय में श्री देवेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का संचालन दीपक शांडिल्य ने किया। इस दौरान हड़ताल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
बैठक में भरत सिंह रावत, कुलदीप शर्मा, विकास गुप्ता, सर्वेश कुमार, दीपक गौनियाल, अंकित सैनी, नरेंद्र कुमार, सत्येंद्र, सचिन चौहान, नाथी राम, रोहित कुमार, विजय धीमान, संदीप कुमार, नरेश कुमार, मोहित कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies