News

2/8/2026 1:10:00 PM

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा-भेजा जेल..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



रुड़की।हरिद्वार पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले की जांच जारी है।पुलिस के अनुसार 7 फरवरी 2026 को पीड़िता ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेहरबान पुत्र मकसूद ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके दो साथियों दानिश पुत्र सुक्का और अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील, निवासी जौरासी, ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज कर मामला जांच में लिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गहन छानबीन कर उसी दिन ग्राम जौरासी से मुख्य आरोपी मेहरबान और उसके साथी अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मेहरबान पुत्र मकसूद, निवासी ग्राम जौरासी, कोतवाली रुड़की अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील, निवासी जौरासी, थाना रुड़की पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंशु चौधरी, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल अनूप लिंगवाल और महिला कांस्टेबल दीपा शर्मा की अहम भूमिका रही।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies