दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार को जिला शाखा हरिद्वार फील्ड कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड द्वारा सिंचाई परिकल्प संगठन के प्रांगण में 18 सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 42 विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
सभा का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सतपाल सैनी ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाती है तो प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगें मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
धरना समाप्ति के बाद कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगपत्र, जो मुख्यमंत्री उत्तराखंड को संबोधित था, उप जिलाधिकारी रुड़की को सौंप दिया।
धरना-प्रदर्शन में संदीप कुमार गोयल, महक सिंह, अजय कुमार सैनी, सविता रानी, रमन कुमार सैनी, गंभीर सिंह, अविनाश, जितेंद्र सिंह, राम किशोर, राजीव, मनोज लंबा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सकलानी, देवेंद्र कुमार, शंकर प्रसाद सेमवाल, राधा, जानवी खरबंदा, सुरेंद्र कुमार, उमेश कुमार और विपिन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies