News

2/7/2026 3:09:22 PM

कलियर::गंगनहर में फिसलने से युवक डूबा, दूसरे को जल पुलिस ने बचाया..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। गंगनहर में फिसलने से एक युवक डूबकर लापता हो गया, जबकि उसके साथी को जल पुलिस के जवान ने स्थानीय गोताखोर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया ओर डूबकर लापता युवक की तलाश जारी है।


जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय आदित्य पुत्र फोनी एवं 18 वर्षीय कृष्णा पुत्र राकेश, निवासी अलावलपुर भगवानपुर पिरान कलियर आए हुए थे। इस दौरान दोनों युवक बिजली घर के पास कांवड़ पटरी की ओर गंगनहर किनारे गए। इसी बीच पैर फिसलने से दोनों युवक गंगनहर में गिर गए और डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे ओर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान व जल पुलिस के जवान राधे पाटिल ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय गोताखोर की मदद से कृष्णा को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन आदित्य तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। गंगनहर में डूबे युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार में बताया कि डूबकर लापता हुए युवक की तलाश जारी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies