News

2/7/2026 2:00:51 PM

घोसीपुरा विवाद: दूसरे पक्ष ने प्रेस वार्ता कर दी सफाई, 9 नामजद समेत 15-20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::

मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में हुई घटना के बाद अब गाँव के दूसरे पक्ष ने प्रेस वार्ता कर अपनी सफाई पेश की है। प्रेस वार्ता में अकरम ने बताया कि उनका किसी प्रकार के झगड़े का कोई इरादा नहीं था, बल्कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग उन्हें मारने की नीयत से मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान किया जा रहा था और उनसे पैसे भी मांगे जा रहे थे।

अकरम का कहना है कि गांव में जो खनन कार्य कराया जा रहा है, उसकी उनके पास विधिवत अनुमति है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि दूसरे पक्ष का एक युवक तमंचा लेकर उन्हें मारने पहुंचा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस द्वारा उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद 9 लोगों सहित 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies