दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद ने गुरुवार को रंगड़वाला में राज्य योजना के तहत बनने वाली सड़क का फीता काटकर शिलान्यास किया। लगभग 400 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनका लक्ष्य है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।इस अवसर पर विधायक ने राज्य प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जयवीर, विनीत, सुभाष, राजवीर, समय सिंह, रणवीर, गोवर्धन, अशोक, मुस्तफा, कवरपाल, गामा, नफीस, बिट्टू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies