दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 15 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानांतरित किया गया है।
आदेश के तहत पुलिस लाइन, कोतवाली, थाना और विशेष शाखाओं में तैनात अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं। कई अधिकारियों को कोतवाली प्रभारी, थाना प्रभारी एवं विशेष शाखाओं में नियुक्त किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं—
निरीक्षक प्रवीण काश्यारी को पुलिस लाइन से कोतवाली लक्सर का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक राजीव रौथाण को कोतवाली लक्सर से कोतवाली भगवानपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव को शाखा पुलिस कार्यालय से कोतवाली गंगनहर का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक मनोहर भंडारी को कोतवाली गंगनहर से थाना श्यामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक शांति कुमार को कोतवाली रानीपुर से शाखा पुखरियाल भेजा गया है।
निरीक्षक मनीष उपाध्याय को कोतवाली रुड़की से वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को सीआईयू रुड़की से कोतवाली रुड़की का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत को वाचक कार्यालय से थाना कनखल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक मनोज शर्मा को थाना श्यामपुर से पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
निरीक्षक दिग़पाल कोहली को पीआरओ कार्यालय से थाना खानपुर का प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को थाना खानपुर से शाखा पुलिस स्थानांतरित किया गया है।
निरीक्षक विजय सिंह को सीसीटीएनएस/ट्रांजिट सेल से थाना बहादराबाद का प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा को थाना बहादराबाद से थाना भगवानपुर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को थाना कनखल से शाखा पुखरियाल तैनात किया गया है।
निरीक्षक आशुतोष राणा को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एंड क्राइम सेल से कोतवाली रानीपुर का प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies