दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर।कहते हैं डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन कलयुग में कुछ लोग इस पवित्र पेशे को भी कलंकित कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ एक डॉक्टर पर इलाज के नाम पर महिला से छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है।

कोतवाली मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ डॉ. रिजवान द्वारा इलाज के दौरान छेड़खानी की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 3 फरवरी 2026 को मुकदमे में नामजद आरोपी डॉ. रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तार आरोपी का नाम डॉ. रिजवान पुत्र जबिर, निवासी मुख्याली खुर्द, लक्सर बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी,कांस्टेबल, पप्पू कश्यप और हेड कांस्टेबल मेनपाल शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies