दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा जाट गांव में मंगलवार देर शाम बाइक तेज चलाने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों ओर से करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। इसी दौरान झगड़े में एक महिला अलका छर्रे लगने से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
एसएसआई रफत अली ने बताया कि विवाद के दौरान महिला को छर्रा लगा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies