
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। रोटरी क्लब द्वारा सर्वाइकल कैंसर एवं रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु निःशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन श्रीमती नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल अशोक नगर मे किया गया। जिसमें लगभग 200छात्र/छात्राओं वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 3080के गवर्नर रोटे रवि प्रकाश ने कहा कि रोटरी क्लब ने जिस तरह से सम्पूर्ण विश्व को पोलियो मुक्त करने का संकल्प लिया था उसी प्रकार आज की भाग दौड भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण अनेकों बिमारियों से आम जन ग्रसित हो रहे हैं जिसमें सर्वाइकल कैंसर, अन्य कैंसर के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती जा रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080नेअपने डिस्ट्रिक्ट में निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगाकर रोगमुक्त करने का संकल्प लिया है।
जिसके लिए रोटरी क्लब रुड़की की अध्यक्षा रोटे रीना नैथानी अपनी टीम के साथ सतत कैंप लगाकर जागरूक कर वैक्सीनेशन करवा रही हैं।रोटे मुजीब मलिक ने रोटरी क्लब की इस सक्रियता के लिए आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब रुड़की की अध्यक्षा रोटे रीना नैथानी ने कहा कि हमारा संकल्प ही नर सेवा ही नारायण सेवा है और रोटरी इसी भावना के साथ कार्य करता है। सहायक गवर्नर रोटे डॉ अजय भार्गव ने कहा कि इसी कारण हमें भी सेवा का अवसर मिल जाता है। कैंप में रोटे शालिनी प्रकाश, हर्ष प्रकाश काला, प्रधानाचार्य कुसुम काला,, प्रेम चंद सैनी, वन्दना मोहन, डॉ संजीव सैनी,प्रो राजेश चन्द्रा,गार्गी काला, दिलीप प्रधान, विरेन्द्र जैन, प्रेम सरीन, निधि शांडिल्य, पूजा गुप्ता, सर्वेश गोस्वामी, एवं कई आर सी सी उपस्थित रही।आज एस एन डी के पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, आर सी सी अशोक नगर, आर सी सी गणेश पुर, आरसीसी चावमण्डी , शेखपुरी आदि की आर सी सी अध्यक्षों का भी विशेष सहयोग रहा।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies