

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। कलगीधर के लाडले, अतुलनीय अमर शहीद धन-धन बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक महान कीर्तन समागम का आयोजन बुधवार, 4 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बी.टी. गंज, रुड़की में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा।

कार्यक्रम की जानकारी गुरु सिंह सभा, बी.टी. गंज के पदाधिकारियों द्वारा मीडिया को जारी एक प्रेस नोट के माध्यम से दी गई। प्रेस नोट में बताया गया कि समागम के अंतर्गत पाठ श्री सुखमणि साहिब जी का आयोजन शाम 6:15 बजे से 7:30 बजे तक सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी के सहयोग से किया जाएगा।

इसके पश्चात कीर्तन दीवान का आयोजन होगा, जिसमें जीत सिंह जी (हजूरी रागी, गुरु सिंह सभा, रुड़की) द्वारा शाम 7:30 से 7:45 बजे तक कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद भाई जसपाल सिंह जी (दिल्ली वाले) शाम 7:45 से 9:15 बजे तक तथा बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला वाले) रात 9:15 से 10:30 बजे तक गुरु की महिमा का गुणगान करेंगी।

समागम की समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर अटूट रूप से बरताया जाएगा। आयोजकों ने समस्त संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies