News

1/27/2026 6:58:14 AM

आज 27 जनवरी दिन मंगलवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भावुक होकर कोई फैसला न लें, नुकसान हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में समय बिताएं। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


वृष::आज का दिन थोड़ा उथल-पुथल रहेगा। घर-परिवार में छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़े हो सकते है। धैर्य बनाए रखें। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। दोस्त की मदद से आय बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।


मिथुन::आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। रोजगार या नौकरी में तरक्की के योग है। कारोबार में बदलाव के योग बनेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें।


कर्क::आज का दिन सामान्य रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में अच्छी रुचि रहेगी, जिससे सफलता जरूर मिलेगी। कारोबार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। निवेश या बड़ा खर्च टालें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी वाणी पर काबू रखें। संतान पक्ष की तरफ ध्यान दें। 


सिंह::आज के दिन आत्मविश्वास बना रहेगा। बावजूद इसके मन परेशान रहेगा। दोस्त के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते है। जीवन में उन्नति के अवसर हैं। आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अपनों और जीवनसाथी का साथ अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा।


कन्या::आज के दिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन या तरक्की के मजबूत योग हैं। फालतू के खर्चों में बचें।


तुला::आज का दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। मानसिक तनाव या चिंता रह सकती है। खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। इसलिए संतुलन बनाकर चलें। परिवार का साथ मिलेगा।


वृश्चिक::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बिना वजह परेशान होने से बचें। मन परेशान रहेगा, लेकिन संयम बनाए रखें। भावनाओं पर काबू रखें। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 


धनु::आज के दिन सावधानी बरतनी होगी। मन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान या कार्य हो सकते हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार और यात्रा से लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।


मकर::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बेकार का गुस्सा या बहस से बचें। बातचीत में संतुलन रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में यात्रा का योग है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।


कुंभ::आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला, संगीत में रुचि हो सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग और तरक्की के अवसर हैं। आय बढ़ेगी, लेकिन खर्च पर भी नियंत्रण रखें।


मीन::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में जीत हो सकती है। संपत्ति विवाद में सफलता के योग हैं। अपने दुश्मनों से बचकर रहें। अपनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies